भक्तों ने राम को लगाया 11,000 हापुस आमों का भोग, कई महीनों पहले से की थी तैयारियां

Akshay Tritiya Ram Mandir Ayodhya: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से भक्तों की रामलला के लिए श्रद्धा बढ़ती ही जा रही है। एक खबर पुणे से सामने आयी हैं जहां राम भक्तों ने अक्षय तृतीया के शुभावसार पर राम को 11,000 हापुस आमों का भोग लगाया है।

इसके लिए पुणे के सबसे बढ़िया हापुस आमों को चुनकर अलग से तैयार की गईं टोकरियों में रखा गया था और अयोध्या में भगवान के मंदिर तक लाया गया था।

अक्षय तृतीया के अवसर पर हुआ कार्यक्रम

अक्षय तृतीया की पावन तिथि पर ये ख़ास कार्यक्रम हुआ जिसमें भगवान राम को 11 हजार हापुस आमों का भोग लगाया गया। पुणे शहर के राम के भक्तों ने अपने आमों की पहली फसल रामलला को समर्पित की और राम भगवन के लिए अपना प्रेम प्रदर्शित किया।

ramlala Ayodhya

हापुस आमों की सबसे बेहतरीन श्रेणियों में से एक माना जाता है। यह खासकर महाराष्ट्र के इलाकों में पैदा किये जाते हैं। ख़ास बात ये है कि ये आम भारत में ही नहीं बल्कि देश-विदेश में बहुत महंगे दामों में बिकते हैं।

कई महीनों पहले से की थी तैयारी

महाराष्ट्र के पुणे से राम भक्तों ने इन ख़ास आमों को भगवान राम को समर्पित करने के लिए कई महीनों पहले से तैयारी की थी। इसके लिए पुणे के सबसे बढ़िया हापुस आमों को चुनकर अलग से तैयार की गईं टोकरियों में रखा गया था और अयोध्या में भगवान के मंदिर तक लाया गया था।

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर इन आमों को भगवान राम को चढ़ाया गया। महाराष्ट्र के साथ-साथ देश के कई इलाकों में किसान अपनी फसलों की पहली फसल को भगवान को चढ़ाते हैं।

ramlala
Ayodhya

पूरी दुनिया से भक्त पधार रहे अयोध्या

शरद शर्मा जो कि विश्व हिंदू परिषद के सदस्य हैं उन्होंने बताया कि जब से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, तब से भारत से नहीं बल्कि पूरी दुनिया से भक्त अयोध्या पधार रहे हैं और भगवान के दर्शन और आशीर्वाद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह माता शबरी ने भगवान को बेर खिलाकर अपनी भक्ति का प्रदर्शन किया था, उसी तरह भक्त इन आमों को भगवान को अर्पित कर अपने प्रेम का प्रदर्शन करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया भर में फैले राम भक्तों के इस प्रेम को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों को बाज आना चाहिए जो अपने तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए आपत्तिजनक कमैंट्स से लोगों को भड़काते हैं।

Leave a Comment