Exit Poll 2024: क्या कहते हैं एग्जिट पोल और किसकी बन रही है सरकार? जानें इस रिपोर्ट में

Exit Poll 2024: 19 अप्रैल को शुरू हुए लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 44 दिनों से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद कल यानि 4 जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित हो जाएंगे। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। आईये जानते हैं एग्जिट पोल में किसका पलड़ा भारी लग रहा है।

2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो BJP के पास 303 सीटें थीं। वहीं कांग्रेस को बस 52 सीटों पर, TMC को 22 सीटों पर, जेडीयू को 16 सीटें और समाजवादी पार्टी को मात्र 5 सीटें मिली थीं। इसके अलावा BSP को यूपी में 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

आज तक एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल में 543 सीटों में से 251 सीटों के अनुमान में NDA को 158-177 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया एलाइंस को 73-91 सीट और अन्य को 0 से 4 सीट मिलने का अनुमान है।

एबीपी सीवोटर के Exit Poll 2024

एबीपी सीवोटर के अनुसार राजस्थान में NDA को 25 में से 21-23 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 2-4 सीटें मिलने का अनुमान है। गुजरात में NDA को 25-26 सीटें मिलने का अनुमान है, तो वहीं इंडिया गठबंधन को एक ही सीट मिलने की संभावना है। गोवा की दो लोकसभा सीटों की बात करें तो 1-2 सीटें बीजेपी जीत सकती है। इंडिया गठबंधन को 1 सीट मिलने का अनुमान है।

न्यूज नेशन का Exit Poll 2024

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 342 से 378 सीटों के साथ बहुमत मिल सकता है। वहीं इंडिया गठबंधन को 153-169 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 21-23 सीटें जा सकती हैं। राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में NDA को 67 और इंडिया गठबंधन को बस 3 सीटें मिलने का अनुमान है। महाराष्ट्र में NDA गठबंधन को 27 सीटें मिल सकती हैं।

न्यूज 18 के Exit Poll 2024

न्यूज 18 के Exit Poll 2024 के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी 7 से 5 सीटें जीत सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 0-2 सीटें हासिल हो सकती हैं। पंजाब की 13 सीटों में बीजेपी को 4 में से 1 सीट मिल सकती हैं।

और खबरें यहाँ पढ़े: Swati Maliwal की नेट वर्थ के बारे में ख़ास रिर्पोट

NDTV के Exit Poll 2024 का अनुमान

NDTV ने एग्जिट पोल का अनुमान जारी किया है। NDTV के महापोल के मुताबिक एनडीए को 357 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 148 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य को केवल 38 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले चुनाव में NDA ने 353 सीटों पर जीत हासिल की थी।

दैनिक भास्कर के Exit Poll 2024

दैनिक भास्कर के Exit Poll 2024 के मुताबिक NDA को 350 में से 281 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं इंडिया गठबंधन को 145 से 201 सीट हासिल हो सकती है।

प. बंगाल में TMC-BJP में जबरदस्त टक्कर

पश्चिम बंगाल में कुल 42 सीटें हैं. पश्चिम बंगाल में इंडिया न्यूज के Exit Poll 2024 के मुताबिक बीजेपी को 21 और TMC को 19 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं। जन की बात के सर्वे में बीजेपी को 21-26 और TMC को 16-18 सीटें मिल सकती हैं। R बांग्ला के मुताबिक बीजेपी को 22 तो वहीं TMC को 20 सीटें मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक टीवी पी मार्क के सर्व के मुताबिक बीजेपी को 22 और TMC को 20 सीटें मिलने का अनुमान है।

राज्यों में एग्जिट पोल

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के Exit Poll 2024 में तमिलनाडु में I.N.D.I.A को 33-37 सीटें, भाजपा को 2-4 सीटें मिलने के अनुमान बताएं हैं। राजस्थान में इंडिया को 5-7 सीट का अनुमान है। एनडीए को 16 से 19 सीट का अनुमान है। मध्य प्रदेश में कुल 29 ही लोकसभा की सीटें हैं. यहां की बात करें तो जन की बात ने बीजेपी को 28-29 सीटें दी है। एबीपी सी वोटर ने बीजेपी को 26-28 सीटें दी हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 1 से तीन सीट मिलने का अनुमान है।

Exit Poll 2024 में NDA का बोलबाला

ज्यादातर एग्जिट पोल में NDA को जबरदस्त बहुमत मिलता दिख रहा है। रिपब्लिक टीवी के मुताबिक भी NDA को 353-368 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 118-133 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 43-48 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया न्यूज डी के सर्वे में NDA को 371 और इंडिया गठबंधन को 125 सीटें मिलने के अनुमान बताये हैं। NDTV-जन की बात के सर्वे में बीजेपी को 362-392 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा इंडिया गठबंधन को 141-61 सीटें और अन्य को 10-20 सीटें मिलने का अनुमान है।

Exit Poll 2024 List-

SourceRegionNDA SeatsINDIA SeatsOthers
ABP CVoterRajasthan21-232-4
ABP CVoterGujarat25-261
ABP CVoterGoa1-21
News NationNational342-378153-16921-23
News NationNational
News 18Delhi5-70-2
News 18Punjab10-2
NDTVNational35714838
Dainik BhaskarNational281145-201
India NewsWest Bengal21192
India NewsWest Bengal21-2616-182
Jan Ki BaatWest Bengal22202
R BanglaWest Bengal22202
Republic TV P MarkWest Bengal22202
India Today-Axis My IndiaTamil Nadu2-433-37
India Today-Axis My IndiaRajasthan16-195-7
Jan Ki BaatMadhya Pradesh28-291-3
ABP CVoterMadhya Pradesh26-281-3
Republic TVNational353-368118-13343-48
India News DNational371125
NDTV-Jan Ki BaatNational362-392141-16110-20

ये एग्जिट पोल नहीं, मोदी पोल है: राहुल गाँधी

सीनियर कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने रविवार को एग्जिट पोल को “मोदी मीडिया पोल” बताया और कहा कि इंडिया 295 लोकसभा सीटें जीतेगा। एग्जिट पोल में के मुताबिक भाजपा के नेतृत्व वाला NDA चुनावों में स्पष्ट रूप से 300 से अधिक सीटें जीतेगा। दोपहर में पार्टी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”मोदी पोल… इसे एग्जिट पोल नहीं कहेंगे, इसे मोदी मीडिया पोल कहते हैं। यह मोदीजी का पोल है, उनका फैंटेसी पोल है। क्या आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना 295 सुना है? इंडिया की उतनी ही सीटें आ रही हैं।

कल आएंगे रिजल्ट सामने

देश की दोनों बड़ी पार्टियों को जीत के लिए 272 सीटों से ज्यादा हासिल करना होगा। जहां एक तरफ Exit Poll 2024 में NDA का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है वहीं दूसरी ओर इंडिया अलायन्स इन पोल पर ध्यान नहीं दे रही है. इसी के साथ वे आत्मविश्वास के साथ कह रहे हैं कि उनकी 295 से ज्यादा सीटें आएँगी। खैर अब रिजल्ट तो कल पता चल ही जायेंगे कि इस बार मोदी की जीत की हैट्रिक होगी या भारतनया इंडिया (अलायन्स) देखेगा।

और खबरें यहाँ पढ़े: UP Anganwadi Bharti 2024: यहां जानें पात्रता, पद, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और सभी जानकारी

Leave a Comment