Happy Birthday Hitman Rohit Sharma: पूर्व क्रिकेटरों ने बधाई दी, आईये जाने उनके ऐसे रिकार्ड्स जिन्हें तोड़ना असंभव सा लगता है

Hitman Rohit Sharma: अगर हम सबसे शानदार ओपनर बल्लेबाज़ की बात करें और Rohit Sharma का नाम न आये, ये कैसे हो सकता है। जहाँ एक तरफ पूरा देश T20 World Cup 2024 के लिए BCCI की 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा का इंतजार कर रहा है, वहीं दुसरी और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज आज मंगलवार को 37 साल के हो गए हैं।

आज लखनऊ के खिलाफ है मैच

आज Rohit Sharma के लिए विशेष दिन है। इसी के साथ एकाना स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस(MI) का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स(LSG) से होने वाला है। आज फैंस को रोहित की ओर से एक शानदार पारी की उम्मीद होगी। Mumbai Indians भी यह मैच जीतकर रोहित को जन्मदिन का बेहतरीन तोहफा देना चाहेगी। हालाँकि रोहित ने आधी रात को पत्नी रितिका और टीम के साथियों के साथ अपना जन्मदिन का केक काटा। दिन की शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान के लिए बधाइयों की बाढ़ आ गई है।

जय शाह और पूर्व क्रिकेटर्स ने दी बधाई

BCCI, जय शाह के साथ साथ कई बड़े क्रिकेटर्स ने रोहित को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इन सभी ने सोशल मीडिया और एक्स पर रोहित को बधाई दी। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर ने रोहित के साथ 2007 T20 World Cup की एक तस्वीर डालकर बधाई दी। युवराज सिंह ने भी Rohit Sharma को बधाई देते हुए कहा, “जन्मदिन मुबारक हो बाई, ढेर सारा प्यार।” इसी के साथ जय शाह ने भी एक बड़ा नोट लिख कर “Hitman” को जन्मदिन की बधाई दी।

कैसे हुई करियर की शुरुआत

Hitman Rohit Sharma के 37वें जन्मदिन के अवसर पर आईये क्रिकेट करियर में उनकी उपलब्धियों के बारे में बात करते हैं। 2007 में रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने ICC T20 World Cup 2007 में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 मैचों में 88 रन बनाए और नाबाद रहे। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतक के साथ शुरुआत करने के बाद कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 16 गेंदों में 30 नाबाद रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अच्छा योगदान दिया। तब से रोहित ने दिखा दिया कि वे आगे चल कर एक शानदार बल्लेबाज़ के रूप में उभर सकते हैं।

तेज़ी से पहुंचे टॉप पर 

अपने करियर के शुरुआती 6 सालों तक उन्होंने मिडिल आर्डर में बल्लेबाज़ी की। हालाँकि, 2013 ICC चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला। ये उनके लिए सुनहरा अवसर था। इसके बाद उन्होंने अपने करियर ग्राफ को तेजी से ऊपर पहुंचाया। उन्होंने 5 पारियों में 35.40 की औसत से 177 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। इसी के साथ 2013 ICC चैंपियंस ट्रॉफी भी भारत ने अपने नाम की। उन्हें ऐसे ही “Hitman Rohit Sharma” के नाम से नहीं बुलाते हैं,  बल्लेबाज़ी में रोहित ने कई कारनामे किये।

आईये नज़र डालते हैं Hitman Rohit Sharma की उपलब्धियों पर:

  1. Hitman ने अभी तक 472 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 18,820 इंटरनेशनल रन बनाया है, जिसमें 48 शतक शामिल हैं। इसी के साथ वह इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं जो वनडे में तीन दोहरे शतक बना चुके हैं।
  • उन्होंने 262 वनडे मैचों में 49.12 की औसत से 10,709 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 31 शतक और 55 अर्द्धशतक हैं, जिसमें 264 उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है, जिसे वनडे क्रिकेट इतिहास में किसी ने नहीं छुआ है।
  • वह वनडे क्रिकेट में 15वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और भारतीयों में स्कोरर राहुल द्रविड़ (10,768), सौरव गांगुली (11,221), विराट कोहली (13,848) और सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) के बाद 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
  • विराट कोहली (50) और सचिन तेंदुलकर (49) के बाद सबसे ज्यादा शतक मारने वाले वे तीसरे खिलाड़ी हैं।
  • उन्होंने 59 टेस्ट और 101 पारियों में 45.46 की औसत और 57.05 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 4,137 रन बनाए हैं।
  • वह IPL के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 252 मैचों में 247 पारियों में 29.92 की औसत से 6,522 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 109 रन है। इसी के साथ रोहित ने अपनी कप्तानी क्षमता से 6 IPL ट्रॉफियां जीती हैं, जिससे वह अब तक के सबसे सफल IPL खिलाड़ी बन गए हैं।

Hitman Rohit Sharma, T20 में भी शानदार रहे हैं, उन्होंने 151 मैचों में 31 से अधिक की औसत से 3,974 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 29 अर्द्धशतक शामिल हैं। इसके साथ टी20 क्रिकेट में उनके नाम सबसे ज्यादा शतक हैं। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में, रोहित ने शानदार प्रदर्शन किया और 597 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे।

Leave a Comment