CSK के IPL से बाहर होने के बाद बाइक राइड करते दिखे धोनी, देखें वीडियो

MS Dhoni: CSK के आईपीएल से बाहर होने के बाद अपने होमटाउन पहुंचने के एक दिन बाद एमएस धोनी को रांची में एक विंटेज बाइक राइड करते हुए देखा गया। बेंगलुरु में शनिवार को सीजन के अपने आखिरी लीग मैच में RCB ने CSK को हराकर आईपीएल से बहार कर दिया था।

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) से चेन्नई के बाहर होने के बाद अपने होमटाउन लौटने के एक दिन धोनी को रांची की सड़कों पर अपनी पुरानी बाइक की सवारी करते देखा गया। ऐसा लगता है कि धोनी शनिवार, 18 मई को बेंगलुरु में CSK के आखिरी आईपीएल 2024 लीग गेम में  हार से अपना ध्यान हटाने के लिए अपनी पसंदीदा बाइक की सवारी कर रहे थे।

यामाहा RD350 राइड करते दिखे MS Dhoni

एक वीडियो में एमएस धोनी को यामाहा RD350 बाइक राइड करते हुए देखा गया। भारत के पूर्व कप्तान बाइक चलाने के बाद रांची में अपने घर पहुंचे। धोनी अपने परिवार के साथ रविवार, 19 मई को बेंगलुरु से रांची लौट आये थे। धोनी को एक एसयूवी में हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा गया था।

इस बीच फैंस ने हवाई अड्डे पर सेल्फी लेकर सीएसके स्टार की एक झलक पाने की कोशिश की। MS Dhoni की पत्नी साक्षी सिंह रावत ने रविवार को उनके रांची वाले घर पर पहुंचने की इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थीं। रविवार की सुबह धोनी, साक्षी और उनकी बेटी जीवा को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी देखा गया था।

धोनी और उनका बाइक के प्रति प्यार सबको पता है। वर्ल्ड कप विजेता को अक्सर रांची में हाईवे पर बाइक राइड करते देखा गया है। धोनी के रांची वाले घर पर बाइक और कारों का एक बड़ा कलेक्शन है। एक वीडियो में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने धोनी के घर पर दो मंजिला गैराज की झलक भी दिखाई थी।

माही का हो सकता है आखिरी आईपीएल

धोनी ने शायद अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला होगा क्योंकि सुपर किंग्स आरसीबी से हार गयी और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी। सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ 219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 201 रन तक पहुंचने की जरूरत थी।

आखिरी ओवर में जब सीएसके को 17 रनों की जरूरत थी तब एमएस धोनी स्ट्राइक पर थे. माही ने पहली गेंद पर 110 मीटर का छक्का लगाया, लेकिन अगली गेंद पर अपना विकेट खो बैठे। 5 बार की चैंपियन क्वालिफिकेशन मार्क से 10 रन पीछे रह गई और 27 रनों से मैच हार गई।

Leave a Comment

Exit mobile version