कौन हैं सुधा रेड्डी? जिन्होंने Met Gala 2024 में पहना 200 कैरेट से ज्यादा हीरों का हार

Sudha Reddy Met Gala 2024: MEIL Group की डायरेक्टर, भारतीय बिज़नेसवुमन और अरबपति Sudha Reddy Met Gala 2024 में रेड कार्पेट पर पहुंची। इस बीच उनके शानदार पहनावे ने हजारों लोगों का ध्यान खींचा, वहीं उनके 180 कैरेट के हीरे के हार ने लोगों को चौंका दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेड्डी ने 180 कैरेट का हीरे का हार पहना था, जिसका नाम ‘अमोरे एटर्नो’ था।

नेकपीस एक 25 कैरेट के तीन 20 कैरेट के दिल के आकार के हीरों से बना है। पेज सिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इस हार को 23 कैरेट और एक और 20 कैरेट हीरे की सॉलिटेयर अंगूठी के साथ पहना, जिसकी कीमत करीबन 20 मिलियन डॉलर है।

बेहद कीमती है ये नेकलेस

ये कोई छोटा मोटा नेकलेस नहीं था, बल्कि इसमें 200 कैरेट से ज्यादा के हीरे लगे हुए हैं जिसकी कीमत करीब 20 मिलियन डॉलर है जो भारतीय रूपए के अनुसार 1,66,98,62,000 रुपये हैं।

Sudha Reddy Met Gala Necklace

सुधा रेड्डी का लुक

इस समारोह के रेड कार्पेट पर Sudha Reddy ऑफ शोल्डर आइवरी एंब्रॉइड्री के शानदार गाउन में दिखीं। इस गाउन में एक लॉन्ग केप भी है जिसने इसकी शोभा और खूबसूरती को और बढ़ा दिया।

मेकअप और हेयर

सुधा के मेकअप के बारे में जानकारी देते हुए आपको बतादे कि उन्होंने सटल ग्लोसी मेकअप किया था। इसके साथ उन्होंने रेड लिपस्टिक लगाई थी। हेयरस्टाइल की बात करें, तो उन्होंने स्लीक बन बनाया था, जो उनके लुक से पूरी तरह से मैच कर रहा था।

कौन है Sudha Reddy?

कृष्णा रेड्डी की पत्नी सुधा रेड्डी MEIL Group की डायरेक्टर हैं और वे दो बच्चों, मानस और प्रणव की मां हैं। वह Sudha Reddy Foundation (SR Foundation) की हेड के रूप में भी काम करती हैं। वह विजयवाड़ा में पली-बढ़ीं और जब वह 19 साल की थीं, तब उन्होंने कृष्णा रेड्डी से शादी की। आज, उन्हें “हैदराबाद की रानी” के रूप में सम्मानित किया जाता है। हालाँकि, वह इस उपाधि को शौक से नहीं अपनाती हैं।

Sudha Reddy ने 2021 में मेट गाला में भाग लिया था। उन्होंने कहा था, “2021 Met Gala में एकमात्र भारतीय होना एक सपने जैसा था। मैंने आज से पहले कभी इतना आत्मविश्वासी, उत्साहित, सुंदर और गौरवान्वित महसूस नहीं किया था। फैशन की सबसे बड़ी नाइट आउट में अपने बारे में मैं कैसा महसूस करती हूं, इसे समझाने के लिए यादगार शब्द बहुत छोटा होगा! मैं हमेशा भारत को दुनिया में आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूँ।” उन्होंने आगे कहा, “मेरे लिए, यह न केवल खुद को प्रदर्शित करने का बल्कि अपने देश और अपने शहर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर था।

Leave a Comment