भारत में तेज़ी से फ़ैल रहा Mumps Virus, क्या है लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव, जानें इस रिपोर्ट में

Mumps Virus: भारत के कई राज्यों में मम्प्स वायरस तेजी से फैल रहा है। इसमें महाराष्ट्र, दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ कई बड़े शहर शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 2024 में Mumps Virus के मामलों की संख्या बढ़कर 15,000 से ज्यादा हो गई है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली एनसीआर जैसे शहरों में इसकी संख्या तेजी से बढ़ रही है।

क्या है Mumps Virus?

मम्प्स एक वायरल संक्रमण है। यह वायरस व्यक्ति से व्यक्ति मुख्य रूप से नाक और गले के संपर्क में आने पर फैलता है। Mumps का मुख्य लक्षण होता है गले के पीछे दर्द और गले में सूजन। इसके अलावा, तापमान बढ़ना, थकान, और अपेटाइट की कमी भी हो सकती है। इस वायरस में, मेनिंजाइटिस, यौन पार्ट्स में सूजन और बहरापन जैसी समस्याएं होती हैं।

Mumps Virus

कैसे दिखते हैं लक्षण?

मम्प्स के लक्षण लगभग 15 से 20 दिन के बीच में दिखाई दे सकते हैं। मम्प्स के प्रमुख लक्षण हैं गाल, गला, और कान के आस-पास की सूजन, जिसे बुखार, थकान, और सर्दी-जुकाम के साथ देखा जा सकता है। कभी-कभी, यह सूजन दर्द और तकलीफ के साथ भी हो सकती है। मम्प्स में कभी-कभी खासकर बच्चों में सुनापन या कान दर्द भी हो सकता है। अगर इसके लक्षण दिखाई देते हैं तो जल्द से जल्द उसपर ध्यान देने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप या आपका कोई परिवारी सदस्य Mumps Virus का शिकार है, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

मम्प्स एक ऐसा संक्रमण है जो खांसने, चिंखने या फिर किसी के संपर्क में आने से फैलता है। अगर इससे कोई संक्रमित है तो उससे दूरी बनाए रखना उचित है। संक्रमित व्यक्ति के साथ संपर्क में आना, उनके बर्तनों को छूना या फिर उनकी किसी वस्तु को छूना भारी पड़ सकता है क्योंकि यह वाइरस कुछ घंटो तक सतह पर रहता है।  Mumps Virus से संक्रमित व्यक्ति और भी लोगों को संक्रमण फैला सकते हैं। इसलिए ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहना बहुत जरूरी है।

Mumps Virus

Mumps Virus से बचाव

  1. स्वच्छता और हाथों को साबुन से धोना। बीमार व्यक्ति के साथ संपर्क में आने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोएं।
  2. Mumps Virus से पीड़ित व्यक्ति को अलग कमरे में रखें, खासकर उनके लक्षण दिखने के दिनों में।
  3. स्वस्थ आहार लें, पर्याप्त आराम करें, और व्यायाम करें। इससे आपका शरीर बीमारियों के खिलाफ मजबूत होगा।
  4. टीकाकरण की स्थिति का पता लगाएं। अपनी टीकाकरण की स्थिति को समय-समय पर जांचते रहें और उसे अपडेट करें।
  5. मम्प्स अन्य बीमारियों से बचाव के लिए बच्चे और एडल्ट को दी गयी दवाइयां समय पर देना।

इन सभी उपायों को ध्यान में रखकर, Mumps Virus के संपर्क में होने पर आप इस बीमारी से बच सकते हैं।

Leave a Comment