National Crush Kavya Maran की नेटवर्थ जानकार हैरान रह जायेंगे आप, जानें पूरी खबर

SRH Owner Kavya Maran: IPL 2024 में भारत को एक नई National Crush मिली, उनका नाम है, काव्या मारन। सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच के दौरान, मैदान पर रोमांचक मोड़ के अलावा, SRH की मालिक काव्या मारन(Kavya Maran) ने अपने जश्न और अपनी सुंदरता से सुर्खियां बटोरीं। उनके खुशी भरे पल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे देख वे भारत की नई नेशनल क्रश बन गई।

हममें से ज्यादातर लोगों ने SRH सीईओ और फैनगर्ल काव्या मारन को अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान के साथ ऑरेंज आर्मी को सपोर्ट करते हुए देखा है। आईये जानते हैं कलानिधि मारन की बेटी Kavya Maran के बारे में:

एकेडेमिक्स और बिज़नेस में अच्छी पकड़

काव्या मारन 2018 में पॉपुलर हुई जब वे IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की हेड बनी. इससे उन्हें क्रिकेट की दुनिया में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में पहचान मिली। उनके पिता, कलानिधि मारन, एक प्रसिद्ध मीडिया पर्सन और सन ग्रुप के संस्थापक हैं। काव्या का टीम के लिए शानदार समर्थन उनके सभी मैचों में मौजूद रहने से स्पष्ट होता है, कि वे अपनी टीम के लिए कितना सोचती हैं।

गेम मैनेजमेंट में अपने रोल के अलावा, काव्या सन टीवी नेटवर्क के लिए भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जो मारन परिवार के कई व्यावसायिक कामो में योगदान देती है। चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से बैचलर्स की डिग्री और यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से एमबीए के साथ, काव्या मारन एकेडेमिक्स और बिज़नेस में बहुत अच्छी हैं।

National Crush-Kavya Maran

परिवार राजनीती से जुड़ा हुआ

6 अगस्त 1992 को चेन्नई में कलानिधि और कावेरी मारन के घर जन्मी काव्या को न केवल अपने परिवार की संपत्ति बल्कि तमिलनाडु में की राजनीतिक विरासत भी विरासत में मिली है। उनकी माँ, कावेरी मारन, सोलर टीवी कम्युनिटी लिमिटेड की सीईओ के रूप में काम कर रही हैं, जो उन्हें भारत की सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली बिज़नेस महिलाओं में से एक बनाती हैं। इसके अलावा, उनका परिवार राजनीति से भी अच्छी तरह जुड़ा हुआ हैं, उनके चाचा दयानिधि मारन डीएमके पार्टी में एक प्रमुख पद पर हैं और उनके पिता तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि से भी जुड़े हुए हैं।

काव्य मारन नेट वर्थ

जन भारत टाइम्स के अनुसार अनुमान है कि Kavya Maran की कुल संपत्ति लगभग 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर (409 करोड़ रुपये) है। उनके पिता, कलानिधि मारन, पहले 19,000 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ तमिलनाडु आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2019 में टॉप पर थे।

Leave a Comment